फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   smriti irani visit gangotri and yamunotri dham.

पति जुबिन के साथ स्मृति ईरानी ने किए गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन

Sat, 06 Jun 2015 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Jun 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
smriti irani visit gangotri and yamunotri dham.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। साथ में उनके पति जुबिन ईरानी भी यात्रा पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने तीर्थ पुरोहितों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याएं जानी और निस्तारण का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके पति जुबिन ईरानी शनिवार सुबह करीब दस बजे हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचे और फिर कार से धाम पहुंचे। उन्होंने गंगोत्री मंदिर एवं गंगा भागीरथी के मुख्य घाट पर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रजनीकांत सेमवाल एवं पूर्व अध्यक्ष संजीव सेमवाल ने उनकी पूजा करवाई। गंगोत्री में करीब एक घंटे रुकने के दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से क्षेत्र की समस्याएं जानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद न‌िजी था दौरा, क‌िसी को नहीं लगी भनक

smriti irani visit gangotri and yamunotri dham.

तीर्थ पुरोहितों द्वारा हर्षिल में केंद्रीय विद्यालय की मांग पर उन्होंने राज्य सरकार या सेना की ओर से प्रस्ताव आने पर त्वरित कार्रवाई की बात कही। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से मुखबा में वेद पाठशाला खोलने की इच्छा जताई। वो चाहती हैं कि बच्चे वेदों को जानें और समझे।

इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से खरसाली पहुंची और वहां से वे पालकी में यमुनोत्री धाम पहुंची। धाम में मंदिर समिति के सचिव पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन, प्रदीप, पंच पंडा समिति के अध्यक्ष भागेश्वर उनियाल, रमण प्रसाद आदि ने उनकी पूजा-अर्चना कराई। यमुनोत्री में स्नान घाट निर्माण की मांग पर उन्होंने तीर्थ पुरोहितों को दिल्ली आने का न्योता दिया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का यह निजी दौरा था। इसके बारे में स्थानीय प्रशासन एवं पार्टी संगठन को कोई सूचना नहीं थी। सार एविएशन कंपनी ने हर्षिल स्थित हिमालय नेचर रिसॉर्ट के प्रबंधक राजीव रावत को उनके गंगोत्री तक आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था का जिम्मा सौंपा था।

फोटो खिंचवाने से किया परहेज, ढंके रहीं चेहरा

smriti irani visit gangotri and yamunotri dham.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गंगोत्री धाम में तो तीर्थ पुरोहितों तथा तीर्थयात्रियों के साथ फोटो खिंचवाई, लेकिन यमुनोत्री यात्रा के दौरान उन्होंने फोटो खिंचवाने से परहेज किया।

यहां उन्होंने इसे अपना निजी दौरा बताते हुए फोटो खींचने वालों को मना कर दिया। पांच किमी पैदल रास्ते पर भी उनका चेहरा चुन्नी से ढका रहा।

खबर मिलते ही जुटने लगे भाजपाई
गंगोत्री दौरे में उनके साथ रहे राजीव ने बताया कि यहां के प्राकृतिक सौंदर्य एवं स्वच्छ आबोहवा से केंद्रीय मंत्री अभिभूत नजर आईं। यमुनोत्री पहुंचने की भनक लगते ही भाजपाई लौटने पर उनके स्वागत के लिए जानकीचट्टी में एकत्र हो गए। केंद्रीय मंत्री खरसाली में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed