फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart prepaid meters will be installed from this month control room is ready Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: इस महीने से लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर, कंट्रोल रूम हुआ तैयार, वीवीआईपी के आवास से शुरुआत

Wed, 14 Aug 2024 02:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Aug 2024 02:47 PM IST
सार

प्रदेश में 16 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने हैं। स्मार्ट मीटर एक तरह के प्रीपेड मीटर की तरह काम करेंगे जो बिजली रिचार्ज खत्म होने पर एसएमएस भेजकर जानकारी देगा।

विज्ञापन
Smart prepaid meters will be installed from this month control room is ready Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में इस महीने से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू होगा। इसके लिए यूपीसीएल और मीटर लगाने वाली कंपनी ने तैयारी तेज कर दी है। शुरुआत वीवीआईपी के आवास पर मीटर लगाने से होगी।

विज्ञापन

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की योजना के तहत उत्तराखंड के 15,84,205 घरों में 2025 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं। प्रदेश के 38,016 ट्रांसफार्मर और 33 केवी के 379 व 11 केवी के 1254 फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे। स्मार्ट मीटर एक तरह के प्रीपेड मीटर की तरह काम करेंगे जो बिजली रिचार्ज खत्म होने पर एसएमएस भेजकर जानकारी देगा।

विज्ञापन

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया, इससे बिजली की खपत की जानकारी घंटावार, दिनवार, वर्षवार आसानी से मिल सकेगी। उपभोक्ताओं की बिजली अगर ज्यादा फुंकेगी तो इसकी जानकारी भी मिल जाएगी। बिजली आपूर्ति और मांग का आंकड़ा भी आसानी से मिलेगी। बिजली चोरी पर भी काफी हद तक लगाम लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलिंग की दिक्कतें दूर होंगी और विवाद भी खत्म होंगे। लोगों को बिजली बचाने की प्रेरणा भी मिलेगी। 10 लाख की आबादी ऐसी है, जिन तक इंटरनेट कनेक्टिविटी आसान नहीं है। लिहाजा, वहां बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। यूपीसीएल मुख्यालय में प्रीपेड मीटर का कंट्रोल रूम तैयार हो रहा है। पहले ट्रायल शुरू होगा और इसके बाद इसी माह से स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: माता-पिता की मृत्यु के बाद तलाक पर भी बेटी पेंशन की हकदार, नियमों में होगा बदलाव

प्रति मीटर औसत छह हजार रुपये का खर्च आएगा, जिसमें से 22.5 प्रतिशत पैसा केंद्र से ग्रांट के तौर पर मिलेगा। बाकी पैसा मीटर लगाने वाली कंपनी को यूपीसीएल की ओर से प्रति मीटर प्रतिमाह के हिसाब से 10 साल तक दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को इस मीटर के लिए अलग से कोई खर्च नहीं देना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed