{"_id":"56dc43624f1c1bd0438b4578","slug":"small-rain-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बरसे मेघा, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बरसे मेघा, उमस से मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजधानी सहित प्रदेश में कई जगहों पर रविवार को दिन में बादल और बारिश रही। उमस के बीच तापमान भी 30 से तीन डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
प्रदेशभर में रविवार को बादल छाए रहे। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हुई। पंतनगर में 2.6 और टिहरी में 1.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
गर्मी से राहत
राजधानी में बादल और हल्की बारिश के चलते गर्मी से कुछ राहत तो मिली लेकिन तापमान शनिवार के मुकाबले ऊपर ही रहा। शनिवार को जहां दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री था, वहीं रविवार को बारिश के बावजूद तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
हालांकि शाम के वक्त तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर सोमवार को बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। राजधानी में भी आंशिक बादल आ सकते हैं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।