फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   small girl crying on road at night, drunk father threatening people

सड़क पर बिलखती रही डेढ़ साल की बच्ची, लोगों को धमकाता रहा नशे में धुत्त शराबी पिता

Sat, 21 Dec 2019 01:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 21 Dec 2019 01:35 PM IST
सार

  • बाइक से टकराने के सड़क पर गिरी बच्ची की मदद को आए कई लोग
  • चालीस मिनट तक चलता रहा शराबी पिता ड्रामा, बाद में पुलिस उठा ले गई
  • दो कॉल करने के बाद पुलिस ने मौके पर आने में दिखाई घोर लापरवाही

विज्ञापन
small girl crying on road at night, drunk father threatening people

विस्तार

नशे में धुत्त युवक ने डेढ़ साल की बच्ची को साथ लेकर सड़क पर खूब ड्रामा किया। बच्ची लगातार बिलखती रही, लेकिन आरोपी मदद को आए लोगों को धमकाता रहा। दो कॉल करने के बाद भी पुलिस ने आने में बीस मिनट का समय लगा दिया।

विज्ञापन


पहले एक सिपाही आया तो वो भी शराबी के आगे बेबस नजर आया। बाद में दूसरा सिपाही ऑटो से वहां पहुंचा, तब जाकर हंगामा कर रहे शराबी को बेटी के साथ पुलिस अपने साथ ले गई। पटेलनगर के मोहब्बेवाला में शुक्रवार रात नशे में धुत्त युवक डेढ़ साल की बच्ची को गोद में लेकर सड़क पर झूम रहा था। इसी बीच बाइक से टकराने के कारण बच्ची शराबी पिता के हाथ से छुटकर सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन

 

पहले ऐसा लगा कि शायद आरोपी बच्चा चोर है

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पास के होटल में काम करने वाला गार्ड आदि मदद को आगे आ गए। गार्ड ने बच्ची को उठाया तो वह बिलखती रही। पहले ऐसा लगा कि शायद आरोपी बच्चा चोर है, लेकिन बच्ची पापा पुकार उसकी गोद में जाने की जिद करने लगी तो साफ हुआ कि दोनों के बीच बाप-बेटी का रिश्ता है।

गार्ड के अलावा मौके पर एकत्र हुए लोगों ने शराबी से घर का पता पूछने की भरसक कोशिश की, लेकिन वो बदतमीजी करने के साथ मदद करने वालों को धमकाता रहा। होटल के गार्ड की तरफ से डॉयल 112 पर दो बार कॉल की गई।

बच्ची लगातार तड़प रही थी

काफी देर तक पुलिस नहीं आई तो तीसरी बार पटेलनगर थाने से संपर्क किया गया।  मोटर साइकिल पर एक सिपाही मौके पर आया तो शराबी उससे भी अभद्रता पर उतर आया। पहले तो सिपाही ही सूचना देने वालों से पूछता रहा कि वो बच्ची का क्या करे।

बच्ची लगातार तड़प रही थी। लोगों ने विरोध जताया तो  सिपाही ने शराबी के वश में न आने पर थाने फोन किया। करीब दस मिनट बाद दूसरा सिपाही ऑटो लेकर मौके पर पहुंचा। तब जाकर दोनों सिपाही बच्ची और शराबी पिता को ऑटो में अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed