फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Slogans of Bharat Mata Ki Jai reverberated during the Yatra

Dehradun News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे

Sat, 24 May 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 24 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Slogans of Bharat Mata Ki Jai reverberated during the Yatra
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में भाजपा की ओर से विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा की शुरूआत कृषि मंडी परिसर से हुई। इसके पश्चात मेन बाजार होते हुए मंडी स्थल पर वापस आकर समाप्त हुई। यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारी, स्थानीय निवासी व राजकीय इंटर काॅलेज, एलडी मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, द शिलगूर एकेडमी जूनियर हाईस्कूल, नालंदा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंजता रहा। भाजपा के जिलाध्यक्ष मित्ता सिंह, चकराता विधानसभा के संयोजक रामशरण नौटियाल, मूरत राम शर्मा, प्रताप रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हुआ है। अब यदि कोई भी देश भारत के विरुद्ध साजिश करता है तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। यात्रा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, मोनिका अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौहान, प्रदीप वर्मा, कमलेश भट्ट, रितेश असवाल, संजय तोमर, विनोद कुमार भसीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed