{"_id":"602d6c618ebc3ee8f533af60","slug":"slogan-students-who-make-paintings-honored-city-news-drn3711201190","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लोगन, पेंटिंग बनाने वाले छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लोगन, पेंटिंग बनाने वाले छात्र सम्मानित
विज्ञापन
32वें सड़क सुरक्षा माह का बुधवार को समापन हो गया। एसएसपी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में स्लोगन और दीवारों पर पेंटिंग बनाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही वाहन चालकों की स्वास्थ्य जांच करने वाले डॉक्टरों को भी सम्मान दिया गया।
18 जनवरी को डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन देहरादून में 32वें सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया था। एक माह तक इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। साथ ही चालकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कमर्शियल वाहनों के चालकों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने यातायात नियमों के पालन को अपने दैनिक क्रिया-कलापों में सम्मिलित करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक यातायात स्वप्न किशोर सिंह ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्य एवं इसके महत्व के संबंध में जानकारी दी। बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता में ओलंपस हाई स्कूल कक्षा आठ की पीहू वालिया को प्रथम, सेंट जोजेफ एकेडमी की कक्षा 10वीं की प्रणिका गर्ग द्वितीय और सेंट जोजफ्स एकेडमी कक्षा 10 के ध्रुव उनियाल तीसरे स्थान पर रहे।
निबंध प्रतियोगिता में केवि आइएमए के एकेश्वर प्रथम, दून इंटरनेशनल स्कूल की तनीषा नयाल द्वितीय, सेंट जोजफ्स एकेडमी के आयुष्मान मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा विशेष योगदान देने पर आरोग्यधाम के डायरेक्टर डॉ. विपुल दत्त कंडवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डीआर रवि, गांधी नेत्र शताब्दी अस्पताल से राजेंद्र देवराड़ी, अनिल कुमार टम्टा, अभिषेक बलूनी, रमन थापा, उमेश्वर रावत, देवेंद्र शाह, चंद्र मोहन सिंह, महावीर सिंह, मैड संस्था से आरती को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।