उत्तराखंड के चीफ जस्टिस हो सकते हैं एसके मुखर्जी, लेंगे जोसेफ की जगह
- राष्ट्रपति शासन हटाने का फैसला देने वाले जस्टिस जोसेफ का होगा तबादला
- पूर्व कानून मंत्री मोइली ने कहा, तबादला न्यायपालिका में दखल देने की कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एसके मुखर्जी उत्तराखंड के नए चीफ जस्टिस हो सकते हैं। वह उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ की जगह लेंगे। जोसेफ दूसरी जगह जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने इन तबादलों की सिफारिश की है। यह सिफारिश विधि मंत्रालय के पास विचाराधीन है। समझा जाता है मंत्रालय जल्द ही इस मामले में फैसला लेगा।
पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली और पूर्व अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल इंदिरा जय सिंह ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने का फैसला देकर चर्चा में आए जस्टिस जोसेफ के तबादले की सिफारिश की आलोचना की है।
मोइली ने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर जोसेफ का तबादला क्यों किया जा रहा है। अगर सरकार के कहने पर ऐसा किया जा रहा है तो यह देश के न्यायिक इतिहास का सबसे त्रासद हिस्सा होगा। इससे न्यायपालिका की स्वतंत्रता को गहरा धक्का लगेगा।
इंदिरा जय सिंह ने की केंद्र कड़ी टिप्पणी
इस मामले में इंदिरा सिंह ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रिया पिल्लई मामले में फैसला देने वाले पहले जस्टिस सकदर का तबादला कर दिया गया। इसके बाद उत्तराखंड मामले में फैसला देने वाले जज जोसेफ के तबादले की सिफारिश की गई है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने इस मामले का हवाला देते हुए कहा है कि क्या हमारा न्यायपालिका पर विश्वास हिल गया है।
केंद्र सरकार के खिलाफ फैसला देने वाले न्यायाधीशों का तबादला क्यों किया जा रहा है। इस बीच, आंध्र/तेलंगाना हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस डी बी भोंसले को इलाहाबाद हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है। वह जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की जगह लेंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट में जज का पद संभालेंगे।