{"_id":"67685ee3a06ca75d4d01fad4","slug":"six-vehicles-parked-on-the-roadside-seized-36-issued-challans-dehradun-news-c-5-1-drn1031-576465-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़क किनारे खड़े छह वाहन सीज, 36 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़क किनारे खड़े छह वाहन सीज, 36 के चालान
विज्ञापन
Iजाम का कारण बन रहे थे वाहन, पर्यटकों को झेलनी पड़ रही थी परेशानी
I
Iपुलिस और एआरटीओ की टीम ने कैमल बैक रोड पर सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान छह वाहनों को सीज करते हुए 36 के चालान किए गए। कार्रवाई से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।I
Iकोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि शहर की कैमल बैक रोड पर बड़ी संख्या में पर्यटक सुबह-शाम घूमने के लिए निकलते हैं, लेकिन सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े वाहनों से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यह वाहन जाम का कारण भी बनते हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए रविवार को एआरटीओ और नगर पालिका के साथ मिलकर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क से वाहनों को हटाया गया। जिन वाहनों के स्वामी मौके पर नहीं मिले, उन वाहनों को क्रेन की सहायता से कोतवाली ले जाया गया। साथ ही लोगों से सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने की अपील की गई।I
Iएआरटीओ राजेन्द्र विराटिया ने कहा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस दोरान उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, एसआई राजेश शाह, वीरेन्द्र तोमर, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।I