फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six teachers found absent from school suspended Vikasnagar Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: स्कूल से नदारद मिले छह शिक्षक निलंबित, प्रधानाचार्य का एक दिन का वेतन रोका

Sun, 27 Nov 2022 10:38 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूनी (विकासनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूनी (विकासनगर)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Nov 2022 10:38 AM IST
सार

खंड शिक्षाधिकारी ने 23 और फिर 25 नवंबर को स्कूलों का निरीक्षण किया था। दोनों दिन छह शिक्षक बिना स्वीकृत अवकाश पर थे।  निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गबेला के प्रधानाचार्य भी बिना स्वीकृत अवकाश के छुट्टी पर थे। उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Six teachers found absent from school suspended Vikasnagar Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिना स्वीकृत अवकाश के स्कूल से नदारद रहने पर खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) पूजा नेगी दानू ने छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया। साथ ही एक प्रधानाचार्य का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि उन्होंने 23 और फिर 25 नवंबर को स्कूलों का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


दोनों दिन उच्च प्राथमिक विद्यालय संभरखेड़ा के शिक्षक जयपाल, सरदार सिंह, प्राथमिक विद्यालय संभरखेड़ा के शिक्षक शिव कुमार और गुड्डी, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा की शिक्षिका मीरा तोमर और उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा की शिक्षिका दीपा चौधरी नदारद मिलीं। इन छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गबेला के प्रधानाचार्य भी बिना स्वीकृत अवकाश के छुट्टी पर थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ola-Uber: उत्तराखंड में बदली जाएगी ओला-उबर के संचालन की अनुमति की नियमावली, जानें कैब को लेकर ये अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के नदारद रहने की पुष्टि ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, छात्रों और भोजनमाता ने भी की। बीईओ ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक स्कूल कोटा क्वानू, मेलौथ, क्वानू मंझगांव का भी निरीक्षण किया। बिना अवकाश नदारद रहने वाले शिक्षकों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed