{"_id":"6381edfa4116227bff13dad3","slug":"ola-uber-rules-for-permission-to-operate-will-be-changed-in-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ola-Uber: उत्तराखंड में बदली जाएगी ओला-उबर के संचालन की अनुमति की नियमावली, जानें कैब को लेकर ये अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ola-Uber: उत्तराखंड में बदली जाएगी ओला-उबर के संचालन की अनुमति की नियमावली, जानें कैब को लेकर ये अपडेट
Sat, 26 Nov 2022 04:18 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 26 Nov 2022 04:18 PM IST
सार
ओला, उबर ने लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया था। इनके संचालन के लिए नियमावली में कुछ संशोधन की दरकार है। परिवहन सचिव एवं आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में इनके संचालन को वैध करने के लिए नियमावली में बदलाव होगा संशोधित नियमावली जल्द कैबिनेट में लाई जाएगी।
विज्ञापन
ola uber
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओला-उबर जैसी ठेका गाड़ियों के उत्तराखंड में संचालन को वैध करने के लिए नियमावली में बदलाव होगा। एसटीए बैठक में इसे मंजूरी मिली है। दरअसल, अभी उत्तराखंड ऑन डिमांड (सूचना प्रौद्योगिकी आधारित) ठेका गाड़ी द्वारा परिवहन नियमावली 2020 लागू है।
विज्ञापन
इसके तहत ओला, उबर ने लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया था। सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण ने आवेदन लेने के बाद इनका परीक्षण इस नियमावली के तहत कर भी लिया है। इनके संचालन के लिए नियमावली में कुछ संशोधन की दरकार है। परिवहन सचिव एवं आयुक्त ने बताया कि संशोधित नियमावली जल्द कैबिनेट में लाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: निजी आयुर्वेदिक, तकनीकी कॉलेजों की फीस पर फैसला छह दिसंबर को, समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन
पहले कैब के लाइसेंस मिलेंगे, फिर किराये पर निर्णय
रेंट ए कैब योजना के तहत पहले प्रदेशभर में इसे शुरू करने वालों को लाइसेंस दिए जाएंगे। जब इसका संचालन शुरू हो जाएगा तो उसी हिसाब से बाजार की जरूरतों और पर्यटकों के हिसाब से इसके किराए की दरें एसटीए तय करेगा। इन कैब की नंबर प्लेट काले रंग की होगी, जिस पर नंबर पीले रंग से लिखे होंगे।