{"_id":"5925a1fd4f1c1bd74a53657e","slug":"six-pilgrims-injured-in-tampo-accident-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में टला बड़ा हादसा, टैंपो पलटने से घायल हुए छह यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में टला बड़ा हादसा, टैंपो पलटने से घायल हुए छह यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 24 May 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर धौंतरी से आधा किमी आगे यात्रियों से भरा एक टैंपो का ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट गया, जिसमें 18 यात्री सवार थे। हादसे में 6 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इसकी सूचना लोगों ने राजस्व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने वाहन में सवार यात्रियों का प्राथमिक उपचार करवाया, जिसके बाद सभी यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे धौंतरी बाजार से आधा किमी आगे दिल्ली के 18 यात्रियों से भरा टैंपो सड़क पर ही पलट गया। वहीं चालक की सूझबूझ से किसी तरह से बड़ा हादसा होने से टल गया, जिसके बाद चालक ने किसी तरह से वाहन में सवार यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
टैंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों में से 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिसमें खिमानंद (38) पुत्र माधवानंद बलोदी, माधवानंद (66) पुत्र नरदेव बलोदी, तारादेवी (56) पत्नी गंगादत्त, हंसी देवी (66) पत्नी माधवानंद, बसंती देवी (66) पत्नी चंद्रमंणी, रवि प्रकाश (47) पुत्र माधवानंद को हल्की चोटें आई। राजस्व पुलिस ने सभी यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी में उपचार के लिए भर्ती किया।