Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six patients admitted 13 years ago in Uttarakhand are still confined in hospital reason will surprise you

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में 13 वर्ष पहले भर्ती हुए छह मरीज आज भी अस्पताल में ही कैद, हैरान कर देगी वजह

Sun, 29 Nov 2026 09:36 AM IST
Alka Tyagi अंकित यादव, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
अंकित यादव, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 29 Nov 2026 09:36 AM IST
सार

मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट में लावारिस मरीजों को अस्थाई आसरा देने के लिए हाफ वे होम बनाए जाते हैं, जिससे उन्हें वहां रोका जा सके। लेकिन उत्तराखंड में ऐसा एक भी हाफ वे होम नहीं बनाया गया। जिसके कारण कई मरीज ठीक होने के बाद भी अस्पताल में ही रह रहे हैं।

विज्ञापन
Six patients admitted 13 years ago in Uttarakhand are still confined in hospital reason will surprise you
मरीज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राज्य मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट, सेलाकुई में वर्षों से भर्ती 24 मरीज स्वस्थ होने के बाद भी आज तक बाहर नहीं आ पाए हैं। इनमें से छह मरीज सबसे अधिक 13 वर्षों से भर्ती हैं। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि प्रदेश में इस तरह के लावारिस मरीजों को अस्थाई आसरा देने के लिए एक भी हाफ वे होम नहीं है। इसने सरकार के लिए चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भर्ती 24 मरीजों में से सात महिलाएं हैं और शेष पुरुष हैं। छह सबसे अधिक 13 वर्षों से रह रहे मरीजों के अलावा कुछ 7-8 और कुछ चार से पांच वर्षों से अस्पताल में ही रहने को मजबूर हैं। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आने वाले नए मरीजों की भर्ती में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल 30 बेड का है। 24 मरीजों के लंबे समय तक भर्ती रहने से बेड खाली नहीं हो पा रहे हैं। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से इन मरीजों के लिए अस्थाई आसरा बनाने की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: बांड फॉर्मूले से उत्तराखंड को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, इसी सत्र से शुरू होगी अनिवार्य व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उत्तराखंड की जेलों में बनेगी 20 बेड की साइकेट्रिक यूनिट

प्रदेश की सभी 11 जेलों में रहने वाले मानसिक रोगी कैदियों के लिए कुल 20 बेड की साइकेट्रिक यूनिट तैयार की जाएगी। इस बारे में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से डीआईजी जेल को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा यूनिट के संचालन के लिए जेलों में तय मानकों के अनुरूप स्टाफ भी नियुक्त किया जाएगा। अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की सभी जेलों में करीब 4866 कैदी बंद हैं। इनमें से 166 मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं। अभी तक जेलों में इन रोगियों के उपचार और भर्ती के लिए कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं हैं। अधिकारियों ने इन 20 बेड को जेल की कैदी क्षमता के हिसाब से बांटने की बात कही है। इसके लिए विभाग की ओर से जानकारी मांगी गई है।

जेल में 20 बेड की साइकेट्रिक यूनिट बनाने के लिए डीआईजी जेल को पत्र लिखा गया है। इस संबंध में जल्द ही बैठक कर जरूरी निर्णय लिया जाएगा। उधर प्रदेश में हाफ वे होम भी बनाने की दिशा में काम चल रहा है।
- डॉ. सुमित देब बर्मन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखंड

अस्पताल में 24 मरीज ऐसे हैं जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। हाफ वे होम न होने की वजह से उन्हें शिफ्ट नहीं किया जा सका। छह मरीज ऐसे हैं जो 13 वर्षों से भर्ती हैं। शेष मरीज भी कई वर्षों से भर्ती हैं।
-डॉ. शैलेश सिंह कंडारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, राज्य मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed