फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six lane elevated road will be built on Rispana and Bindal river, Will get rid of increasing traffic pressure

ट्रैफिक के बढ़ते दबाव से मिलेगा छुटकारा: रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनेगी सिक्स लेन एलिवेटेड रोड, पढ़िए क्या होंगे परियोजना के फायदे

Thu, 14 Apr 2022 05:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Apr 2022 05:54 PM IST
सार

देहरादून शहर में आबादी के बढ़ते दबाव और यातायात का समस्या के समाधान के लिए मुख्य सचिव ने पिछले दिनों सिक्स लेन एलिवेटेड सड़क की संभावना तलाशने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि यह सड़कें देहरादून की सड़कों का कंजेशन काफी हद तक कम करने में कारगर सिद्ध होंगी।

विज्ञापन
Six lane elevated road will be built on Rispana and Bindal river, Will get rid of increasing traffic pressure
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैफिक के लगातार बढ़ते दबाव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रदेश सरकार राजधानी देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदी पर सिक्स लेन एलिवेटेड रोड बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। लोनिवि के अधिकारियों ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू के सामने प्रस्तावित परियोजना की फीजिबिलिटी स्टडी (संभावना अध्ययन) का प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परियोजना की संभावना तलाशने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि तैयार होने के बाद यह सड़कें देहरादून की सड़कों का कंजेशन काफी हद तक कम करने में कारगर सिद्ध होंगी। उन्होंने नदियों के दोनों किनारों पर भी वाहन चलाने योग्य सड़कों के निर्माण की संभावनाओं को भी तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे नदियों के आसपास की बस्तियों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, सचिव श्री अरविंद सिंह ह्यांकी सहित अन्य सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। देहरादून शहर में आबादी के बढ़ते दबाव और यातायात का समस्या के समाधान के लिए मुख्य सचिव ने पिछले दिनों सिक्स लेन एलिवेटेड सड़क की संभावना तलाशने के निर्देश दिए थे। उन्होंने रिस्पना और बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड सड़क निर्माण के लिए फीजिबिलिटी सर्वे करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिस्पना पुल से सहस्त्रधारा व बिंदाल पुल से मैक्स अस्पताल तक सर्वे

मुख्य सचिव के निर्देश पर अधिकारियों ने फीजिबिलिटी सर्वे को अंजाम दिया। इसके मुताबिक, परियोजना के लिए विधानसभा के पास रिस्पना पुल से सहस्त्रधारा और बिंदाल नदी पर हरिद्वार बायपास से मैक्स अस्पताल के पास तक एलिवेटेड सड़क का फीजिबिलिटी सर्वे किया गया।

ये भी पढ़ें...साइबर ठगी: हेलो...तुमने एस्कॉर्ट सर्विस से लड़की बुलाई है क्या? आईटी कर्मचारी बोला- हां, जानिए इसके बाद क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed