फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six booked for fraud of Rs 40 lakh by making fake land documents

Dehradun News: जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख की धोखाधड़ी में छह पर मुकदमा

Thu, 05 Sep 2024 05:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Six booked for fraud of Rs 40 lakh by making fake land documents
प्रेमनगर क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने और 40 से अधिक लाख की धोखाधड़ी के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि खाता-खतौनी में फर्जी इंद्राज कर जमीन पर अतिक्रमण किया गया।
विज्ञापन


एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि तजेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया कि आरकेडियाग्रांट ठाकुरपुर रोड में नॉन जेड-ए जमीन जिला सहायता और पुनर्वास विभाग (डीआरआरओ) की भूमि रिफ्यूजी के लिए आरक्षित की गई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने खाता-खतौनी में अपने नाम फर्जी इंद्राज कराकर सरकारी भूमि को नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए दे दिया। भूमि के एवज में 40 लाख का मुआवजा मिला। प्रेमनगर पुलिस ने इस मामले में केदारनाथ, शांति स्वरूप, पेशी मोहर्रिर संजय सिंह, प्राची त्यागी, मोबिन खान और मयूर भाटिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed