फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sit investigation for mishap mahant mohandas declared by chief minister of uttarakhand

सीएम बोले- महंत मोहनदास को ढूंढ़ने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे, SIT जांच के आदेश दिए

Tue, 26 Sep 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 26 Sep 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
sit investigation for mishap mahant mohandas declared by chief minister of uttarakhand
CM trivendra singh rawat

श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संत समाज को आश्वस्त किया कि महंत मोहनदास को ढूंढ निकालने में पूरी ताकत झोंक देंगे। अखाड़ा के चाहने पर प्रदेश सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति करने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने महंत की तलाश के लिए एसआईटी गठित करने की भी घोषणा की।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत के साथ कनखल में अखाड़े के संतों के बीच पहुंचे। सीएम ने संत समाज से कहा कि महंत मोहनदास की गुमशुदगी के मामले को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी वे लगातार संपर्क में हैं। डीजीपी अनिल रतूडी को भी इस बाबत कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हरिद्वार के एसएससपी की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी में एसपी सिटी ममता वोहरा, एसटीएफ के एएसपी अजय सिंह टीम को लीड करेंगे और एसएसपी मॉनीटरिंग कर पहल की जानकारी देंगे। कहा कि अखाड़ा चाहे को प्रदेश सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति करने के लिए भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने महंत मोहनदास की गुमशुदा होने के मामले में पुलिस की अब तक की कार्रवाई का रिपोर्ट कार्ड संत समाज के समक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed