Rishikesh: भाई को बचाने के लिए गंगा में कूद गई दो बहनें, SDRF ने किशोरियों को ढूंढने के लिए शुरू किया रेस्क्यू
भाई को बचाने के लिए दो बहनों ने अपनी जान की परवाह नहीं की। उनकी ये कोशिश सफल भी रही। भाई को तो उन्होंने सुरक्षित कर दिया, लेकिन खुद में गंगा में डूब गई।
विस्तार
ऋषिकेश थाना रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरिपुर कला गंगा नदी में दो किशोरियां बह गई। दरअसल, तीनों भाई-बहन गंगा घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान छोटे भाई को बहता देख बचाने के लिए दोनों बहनों ने गंगा में छलांग लगा दी।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट व डीप डाइविंग की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। रायवाला गीता कुटीर के पास हादसा हुआ है। बहनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगी थी। बहनों की भाई को बचाने की कोशिश सफल रही। भाई सुरक्षित है, लेकिन दोनों बहनों की ढूंढ खोज जारी है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरी-केदार व कार्तिक स्वामी की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय, तीन अक्तूबर से मिलेगी ये सुविधा
बहनें
साक्षी, उम्र 15 ,साल
वेश्नवी उम्र 13 साल