{"_id":"5928074a4f1c1b6011536fdb","slug":"siren-start-for-disaster-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आपदा आते ही बज उठेगा ये सायरन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आपदा आते ही बज उठेगा ये सायरन
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 26 May 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
siren for disaster
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जनपद के रुड़की तहसील क्षेत्र में अब कोई भी आपदा आने की सूचना सायरन की आवाज से मिल सकेगी। तहसील में लोगों को किसी भी आपदा के लिए अलर्ट करने के लिए सायरन लगाया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र में तमाम तरह की आपदाएं आती रहती हैं, लेकिन समय रहते इनका पता लोगों तक नहीं लग पाता है। अब तहसील प्रशासन की ओर से लोगों को आपदा की जानकारी देने के लिए तहसील भवन की छत पर एक सायरन लगाया गया है। यह सायरन किसी भी आपदा के आने पर लोगों को अलर्ट करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
तहसीलदार मंजीत सिंह गिल ने बताया कि किसी भी आपदा की सूचना देकर लोगों को सतर्क करने के लिए सायरन लगाया गया है। इस सायरन की आवाज से तहसील के चारों ओर सात किलोमीटर तक लोगों को सतर्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन