{"_id":"8484d5854e5a7c64138a7f7c6efbb1a3","slug":"sir-take-this-money-and-get-promoted-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब ये पैसे हैं, प्रमोशन करवा दो!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब ये पैसे हैं, प्रमोशन करवा दो!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Nov 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में एलटी से प्रवक्ता पद पर 1283 शिक्षकों के प्रमोशन लटके हुए हैं। डीपीसी के तीन महीने बाद भी इनकी प्रमोशन सूची जारी न होने से शिक्षकों के बीच चर्चा बनी हुई है कि चहेतों को अडजेस्ट करने के लिए सारी कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक चले रहे हैं। जबकि एलटी और प्रवक्ता से हाईस्कूल के हेडमास्टर के प्रमोशन के बाद तैनाती के लिए भी विभाग में सिफारिशी पत्रों का ढेर लगने लगा है।
विज्ञापन
इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रमुख सचिव शिक्षा, विधायकों एवं शिक्षा मंत्री तक के पत्र निदेशालय पहुंच रहे हैं।