{"_id":"6a43fd6b419ee16dc40603b1","slug":"sir-notices-will-be-sent-starting-july-14-to-those-with-discrepancies-in-their-sir-forms-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIR: जिनके एसआईआर फॉर्म में गड़बड़ी, उनके पास 14 जुलाई से आएगा नोटिस, अंतिम चरण में डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: जिनके एसआईआर फॉर्म में गड़बड़ी, उनके पास 14 जुलाई से आएगा नोटिस, अंतिम चरण में डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया
Tue, 30 Jun 2026 11:04 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:04 PM IST
सार
प्रदेश में अब तक 99 प्रतिशत एसआईआर गणना प्रपत्र बांटने के बाद 95 प्रतिशत जमा होकर बीएलओ ऐप पर उन्हें अपलोड किया जा चुका है। यह काम सात जुलाई तक पूरा होना है। इसके बाद 14 जुलाई को चुनाव आयोग नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित करेगा।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिनके गणना प्रपत्र में गड़बड़ी होगी, उन्हें 14 जुलाई से नोटिस आने शुरू होंगे। ये नोटिस बीएलओ लेकर पहुंचेंगे, जिसका जवाब कहां और किसे देना है, उसकी जानकारी नोटिस में ही होगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग से जारी जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 99 प्रतिशत एसआईआर गणना प्रपत्र बांटने के बाद 95 प्रतिशत जमा होकर बीएलओ ऐप पर उन्हें अपलोड किया जा चुका है। यह काम सात जुलाई तक पूरा होना है। इसके बाद 14 जुलाई को चुनाव आयोग नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित करेगा। आप यह मतदाता सूची अपने बूथ, वेबसाइट, एसडीएम कार्यालय, तहसील, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच नए मतदाता बनाने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7, मतदाता सूची में अपने नाम की गलतियां सुधारने के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं। वहीं, 14 जुलाई से 11 सितंबर के बीच ऐसे मतदाताओं को चुनाव आयोग से नोटिस आएंगे, जिनके एसआईआर फॉर्म में कोई गड़बड़ी होगी। उसमें नाम या अन्य कोई विसंगति होगी। ये नोटिस बीएलओ लेकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
'जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार': फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान
नोटिस में लिखी होगी जवाब की पूरी जानकारी
बीएलओ जो नोटिस लाएंगे, उनमें ही ये जानकारी भी होगी कि आपको ये नोटिस क्यों जारी हुआ। इसका जवाब कहां देना है। जवाब में आपको क्या दस्तावेज दिखाने हैं। आपके जवाब से निर्वाचन अधिकारी संतुष्ट हुए तो ही वोट बचेगा। नहीं तो चुनाव आयोग आपका वोट काट देगा। इन नोटिस का निस्तारण 11 सितंबर तक ही होगा। इसके बाद 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि नोटिस का सही समय पर जवाब देना जरूरी है।