फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Simran's mother Pooja had cherished the dream of her

Dehradun News: डोली उठने से पहले सदा के लिए विदा हो गई बिटिया

Thu, 21 Sep 2023 11:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Simran's mother Pooja had cherished the dream of her

विज्ञापन



मेंहदी की रस्म के दौरान बिगड़ी सिमरन की तबीयत

बुखार को हल्के में लेना परिवार को पड़ा भारी



सिमरन की मां पूजा ने बेटी की शादी का सपना संजोया था। पिता विनोद ने एक बेटी को ब्याह दिया था। अब दूसरी बेटी के हाथ पीले करने जा रहे हैं। उनकी बड़ी हसरत थी कि बेटी को डोली में बैठाएंगे, लेकिन डोली उठने से पहले ही बिटिया हमेशा के लिए विदा हो गई।

सिमरन के पिता विनोद पेशे से मजदूर और मां गृहिणी हैं। सिमरन की एक बड़ी बहन और एक छोट़ा भाई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता ने सिमरन के लिए लखनवाला, बैरागीवाला में एक अच्छा रिश्ता तय किया था। शुक्रवार को सिमरन की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही है। करीब एक सप्ताह पहले सिमरन को बुखार आने लगा।
विज्ञापन




बुखार नहीं उतरा तो परिजनों ने उसको पास ही स्थित एक क्लीनिक में दिखाया। जांच भी हुई और दवा चलने लगी। कभी सिमरन का बुखार उतरता तो कभी चढ़ जाता था। बुखार से थकान और भयंकर कमजोरी भी महसूस हो रही थी, लेकिन शादी की उमंग और खरीदारी के चलते व्यस्तता में वह परेशानी को नजर अंदाज कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच मंगलवार को मेंहदी की रस्म के दौरान अचानक सिमरन की तबीयत बिगड़ी और बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाना चाहिए। चिकित्सक की ओर से करवाई गई जांच के बाद उनकी सलाह पर भी दवा का सेवन करें। उन्होंने कहा कि बुखार को कभी भी हल्के में नही लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed