फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Silkyara Rescue operation was successful due to courage and patience of workers trapped in tunnel: CM Dhami

Dehradun: सुरंग में फंसे श्रमिकों के हिम्मत और धैर्य से सफल रहा रेस्क्यू अभियान, सीएम ने जताया सभी का आभार

Mon, 18 Dec 2023 12:07 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Dec 2023 12:07 PM IST
सार

मुख्य सेवक सदन में आयोजित आदर अभिनंदन आभार मिशन सिलक्यारा कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। कहा कि अनेक प्रयासों के बाद भी जब समय अधिक लग रहा था, तो श्रमिकों ने कहा अधिक समय लगने की उनको चिंता नहीं है, प्रयास हो कि वे सुरक्षित बाहर निकल जाएं। श्रमिकों के इन शब्दों ने रेस्क्यू अभियान में लगे सभी लोगों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
Silkyara Rescue operation was successful due to courage and patience of workers trapped in tunnel: CM Dhami
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के हिम्मत और धैर्य से रेस्क्यू अभियान सफल रहा। सभी श्रमिकों के परिजनों ने उस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने इस बचाव अभियान में लगे सभी लोगों का भी आभार जताया।

विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित आदर अभिनंदन आभार मिशन सिलक्यारा कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा, उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए सिलक्यारा रेस्क्यू में लगी केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियों ने सराहनीय कार्य किया।

विज्ञापन


इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने जो धैर्य रखा, वह सभी को प्रेरित करने का काम करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और श्रमिकों की हिम्मत से ही यह रेस्क्यू अभियान सफल हुआ। प्रधानमंत्री रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रत्येक दिन अपडेट लेते थे और श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए विशेषज्ञों और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराते रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी इस रेस्क्यू अभियान के दौरान लगातार सिलक्यारा में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों के इन शब्दों ने बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री ने कहा कि टनल में फंसे श्रमिकों के धैर्य ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का मनोबल बढ़ाया। अनेक प्रयासों के बाद भी जब समय अधिक लग रहा था, तो श्रमिकों ने कहा अधिक समय लगने की उनको चिंता नहीं है, प्रयास हो कि वे सुरक्षित बाहर निकल जाएं। श्रमिकों के इन शब्दों ने रेस्क्यू अभियान में लगे सभी लोगों का हौसला बढ़ाया।

केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों में अनेक बदलाव किए हैं। श्रम सुविधा पोर्टल शुरू किया गया है। साथ ही आठ श्रम कानूनों को एक कर सरलीकरण का काम किया। प्रत्येक श्रमिक को एक विशेष लेबर आइडेंटिफिकेशन नंबर दिया जा रहा है। जिससे उसकी पहचान की जा सके। धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर 13 हजार करोड़ की पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की, इससे देशभर के लगभग 30 लाख श्रमिक परिवारों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को बिना गारंटी के न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सहायता दी जाएगी।

सचिव श्रम आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि मिशन सिलक्यारा एक चुनौतीपूर्ण टास्क था। पूरे देश और दुनिया की नजरें इस पर थीं। उन्होंने कहा कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू में लगे लोगों का मनोबल बढ़ाया। श्रम विभाग की ओर से शीघ्र ही चौपाल आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Anupam Kher:  उत्तराखंड पहुंचे अभिनेता, बोले-फिल्म फ्रैंडली नीतियों से श्रेष्ठ शूटिंग डेस्टिनेशन बनेगा प्रदेश

भारतीय मजदूर संघ के सुमित सिंघल ने कहा कि सिलक्यारा मिशन में सीएम धामी जिस तरह मौके पर डटे रहे और हर पल की अपडेट लेते रहे, उन्होंने अपने जीवनकाल में किसी रेस्क्यू अभियान में इस दृढ़ता से कार्य करने वाले किसी मुख्यमंत्री को नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किस तरह श्रमिकों की चिंता की और उनका जीवन बचाया, यह सबने देखा। ट्रेड यूनियन कॉर्डिनेशन के अध्यक्ष नवीन कुरील ने कहा कि सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर रहकर जिस तरह सबका मनोबल बढ़ाया वह सराहनीय था। इस मौके पर श्रमायुक्त दीप्ति सिंह, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रमिकों के परिजन उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed