फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actor Anupam Kher said film friendly policies will make Uttarakhand the best shooting destination in country

Anupam Kher: उत्तराखंड पहुंचे अभिनेता, बोले-फिल्म फ्रैंडली नीतियों से श्रेष्ठ शूटिंग डेस्टिनेशन बनेगा प्रदेश

Mon, 18 Dec 2023 02:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Dec 2023 02:42 PM IST
सार

अभिनेता अनुपम खेर ने इंदिरानगर में प्रस्तावित शूटिंग लोकेशन पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की फिल्म नीति के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
Actor Anupam Kher said film friendly policies will make Uttarakhand the best shooting destination in country
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने अभिनेता अनुपम खेर से की मुलाकात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जाने-माने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, प्रदेश सरकार की फिल्म फ्रैंडली नीतियों से उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ शूटिंग डेस्टिनेशन बनेगा। कहा, उनकी नई फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखंड में की जाएगी, जो अगले साल अप्रैल में प्रस्तावित है। नई फिल्म की शूटिंग लोकेशन के लिए खेर ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।

विज्ञापन

रविवार को इंदिरानगर में प्रस्तावित शूटिंग लोकेशन पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने अभिनेता अनुपम खेर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य की फिल्म नीति के बारे में जानकारी दी। तिवारी ने बताया, उत्तराखंड की प्रस्तावित फिल्म नीति में नई फिल्म लोकेशनों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन

नई पॉलिसी में वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और लघु फिल्मों को भी दिया जा रहा स्थान
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा, इसके अलावा उत्तराखंड के कलाकारों और क्रू मेंबर को शामिल करने पर भी विशेष अनुदान की व्यवस्था की गई है। राज्य में फिल्म निर्माण को लेकर एक 360 डिग्री ईको सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें बाहरी फिल्म निर्माता के साथ स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों तथा टेक्नीशियनों को विशेष मौके मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने थ्री-टी यानी टैलेंट, टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग इन तीनों पक्षों पर मजबूती से काम करने के निर्देश दिए हैं। सीएम के विजन के अनुरूप नई फिल्म नीति लाई जा रही, जिसमें सिनेमा और कंटेंट निर्माण की आधुनिक जरूरतों के अनुरूप प्रावधान किए जा रहे हैं। नई पॉलिसी में वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और लघु फिल्मों को भी स्थान दिया जा रहा है।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर कुछ दिन दिखेगा असर, जानें मौसम का पूरा हाल

अनुपम खेर ने बताया, उनकी नई फिल्म की शूटिंग अप्रैल से प्रस्तावित है। 90 प्रतिशत से अधिक शूटिंग उत्तराखंड में करने की योजना हैं। उनकी फिल्म सैन्य पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी पर है। इसके लिए उन्होंने लैंसडाेन और आसपास की लोकेशन देखी है। तिवारी ने राज्य पुष्प ब्रह्मकमल की अनुकृति और शॉल भेंट कर खेर का स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed