फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   silk spinning-weaving center opened in sevli school

प्राथमिक विद्यालय सेवली में खुला रेशन कताई-बुनाई केंद्र

Fri, 24 Dec 2021 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
silk spinning-weaving center opened in sevli school
सेवली में कतई बुनाई केंद्र का शुभारंभ करते मेयर सुनील उनिया गामा, विधायक सहदेव पुंडीर, रेशम फेडरे - फोटो : CITY
अंबिका स्वयं सहायता समूह व रेशम फेडरेशन की ओर से आरकेड़िया के सेवली प्राथमिक विद्यालय में कताई-बुनाई केंद्र खोला गया है। बृहस्पतिवार को मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक सहदेव पुंडीर ने केंद्र का शुभारंभ किया। कहा कि केंद्र के खुलने से स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सेवली में खुले इस केंद्र में कताई-बुनाई की दो मशीनें लगाई हैं। केंद्र को रेशम विभाग कच्चा माल देगा और यहां महिलाएं कताई-बुनाई का कार्य कर अपना माल बनाकर बेचेंगी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि अंबिका सहायता समूह और रेशम फेडरेशन का यह संयुक्त प्रयास महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में कामयाब होगा। इससे क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा। विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि भविष्य में इसमें और मशीनें लगाने का प्रयास किया जाएगा। पार्षद बीना रतूड़ी ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से स्थानीय महिलाओं को लाभ होगा। रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा कि फेडरेशन केंद्र को हर प्रकार से सहायता प्रदान करेगा। इस दौरान जनकल्याणकारी श्रम धन योजना का भी शुुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रम धन योजना के राष्ट्रीय महामंत्री राजमणि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश खंतवाल, उत्तराखंड के प्रभारी पंकज, जीवन रावत, दर्शन सिंह रावत, वीर सिंह मेहरा, विक्रम कंडारी, मुकेश गौड़, सत्येंद्र सिंह, गणेश रतूड़ी, शेखरानंद रतूड़ी और पार्षद सुखबीर बुटोला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed