फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Avalanche Siddhartha body reached home mother and grandmother unconscious updates in hindi

Uttarakhand Avalanche: सिद्धार्थ का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मच गई चीख पुकार, मां और दादी बेसुध

Sun, 09 Oct 2022 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 06:06 PM IST
सार

पर्वतारोहण में रुचि के चलते कई बार पहले भी  सिद्धार्थ पर्वतारोहण के लिए जा चुका थे। अबकी जाने की कोई योजना नहीं थी, बल्कि 2024 में जाना था, लेकिन विदेश जाने के चक्कर में पर्वतारोहण पर चले गए, लेकिन किसी को क्या पता था, कि वो इस बार लौटेगा नहीं।

विज्ञापन
Uttarakhand Avalanche Siddhartha body reached home mother and grandmother unconscious updates in hindi
सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी में पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए सिद्धार्थ खंडूड़ी का शव नेस्विला रोड स्थित उनके आवास पर एंबुलेंस से जैसे ही पहुंचा, परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान सिद्धार्थ के पड़ोसियों की भी आंखें नम थीं।

विज्ञापन


हिमस्खलन में जान गंवाने वाले सिद्धार्थ का शव देेर रात साढ़े आठ बजे उनके घर पहुंचा और शव के उनके योगा केंद्र में रखा गया। सिद्धार्थ का शव देखकर उनकी मां, दादी और जुड़वां बहनें चीत्कार मारने लगीं। उनकी मां और दादी रोते-रोते बेसुध हो गईं। सिद्धार्थ के चचेरे भाई ने बताया कि शुरू से ही पर्वतारोहण और बॉक्सिंग का शौक उनमें था।
विज्ञापन


उन्होंने दून के सेंट जोसेफ स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की थी। 2015 में स्कूल से पास होने के बाद विदेशी भाषा की पढ़ाई करने के लिए दून विवि में प्रवेश लिया और फ्रांसीसी भाषा में डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने घर पर योग केंद्र खोला और लोगों को योग शिक्षा देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया कि पर्वतारोहण में रुचि के चलते कई बार पहले भी पर्वतारोहण के लिए जा चुके थे। अबकी जाने की कोई योजना नहीं थी, बल्कि 2024 में जाना था, लेकिन विदेश जाने के चक्कर में पर्वतारोहण पर चले गए। बताया कि उनका इरादा था कि पर्वतारोहण के बाद विदेश जाएंगे, लेकिन नियत को कुछ और ही मंजूर था।

 

राज्य स्तरीय बॉक्सर रह चुके हैं सिद्धार्थ
सिद्धार्थ को बॉक्सिंग का शौक था। उन्होंने बॉक्सिंग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर पदक भी जीता था। पर्वतारोहण का शौक पूरा कर विदेश में नौकरी करने की भी उनकी योजना थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Avalanche: हिमस्खलन से बचकर लौटे रोहित भट्ट ने बयां की आंखों देखी, सिहर उठे सुनने वाले भी


हरिद्वार में आज होगा अंतिम संस्कार
सिद्धार्थ के एक दोस्त ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार (आज) हरिद्वार में किया जाएगा। उनके निवास स्थान से उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए सुबह साढ़े नौ बजे निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed