फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sibnel fail. shatabti break

सिगनल फेल, शताब्दी पर ब्रेक

Tue, 11 Feb 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sibnel fail. shatabti break
दून रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस को इंजन से जोड़ते रेलवे कर्मी।
देहरादून। दून से जाते समय शताब्दी एक्सप्रेस को सिग्नल फेल होने पर हर्रावाला के पास रोकना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इसे रवाना किया गया। लगातार दूसरे दिन सिग्नल और पावर में दिक्कत आने पर गुस्साए यात्रियों ने मौके पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

वीआईपी ट्रेन में शुमार नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे देहरादून स्टेशन से रवाना किया। अभी ट्रेन हर्रावाला पहुंचने ही वाली थी कि रेलवे का सिग्नल फेल हो गया। ग्रीन की जगह रेड सिग्नल मिलने पर आनन फानन में कंट्रोल रूप को संदेश भेजा गया। लेकिन सिग्नल न मिलने पर आपात स्थिति समझते हुए लोको पायलट ने ट्रेन को हर्रावाला स्टेशन के आउटर पर खड़ी कर दी। पूछने पर पता चला कि सिग्नल में दिक्कत आ गई है।
विज्ञापन

सिग्नल और टेलीकम्यूनिकेशन के इंजीनियरों ने इसे दुरुस्त करने की कोशिश की, लेकिन तुरंत सफलता नहीं मिली। इस पर यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था पर नाराजगी जताई और हंगामा कर दिया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सिग्नल ठीक कर शताब्दी को हर्रावाला से नई दिल्ली के लिए रवाना किया। बता दें कि रविवार को भी शताब्दी को दून से रवाना करने के लिए इंजन को ट्रेन से जोड़ने के समय पावर में दिक्कत आ गई थी। स्टेशन निदेशक गणेश चंद ठाकुर ने बताया कि सिग्नल में दिक्कत आने के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा था। बाद में सिग्नल ठीक कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांद्रा एक्सप्रेस के सिग्नल भी फेल
सुबह करीब 10 बजे बांद्रा एक्सप्रेस को रवाना करते वक्त भी देहरादून स्टेशन पर ऑटोमेटिक सिग्नल फेल हो गया। जिसकी वजह से करीब 20 मिनट देरी से बांद्रा को मीमो (मैन्यूअल सिग्नल) से चलाया गया।

कर्मचारियों की कमी बढ़ा रही दिक्कत
नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन (नरमू) के शाखा सचिव राजेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि सिग्नल फेल होने की वजह सिग्नल और टेली कॉम्यूनिकेशन में कर्मचारियों की कमी भी है। यहां कार्यरत कर्मचारियों पर काम का दबाव ज्यादा है। फिर भी रेलवे इसे दूर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed