{"_id":"5f32cde48ebc3e3d065c3e32","slug":"shri-krishna-janmashtami-2020-celebration-in-dehradun-continue-on-wednesday-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी 2020 : सजाए गए मंदिर, गृहस्थ लोगों ने रखा व्रत, बुधवार को भी मनेगा जन्मोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी 2020 : सजाए गए मंदिर, गृहस्थ लोगों ने रखा व्रत, बुधवार को भी मनेगा जन्मोत्सव
Tue, 11 Aug 2020 11:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगलवार को गृहस्थों (शैव) ने व्रत रखा। श्री टपकेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव समेत कई मंदिर सजाए गए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में उचित सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सादगीपूर्वक कार्यक्रम हुए। इस बार मंदिरों में झांकियां नहीं सजाई गई हैं। सुबह से रात तक घरों और कई मंदिरों में भजन कीर्तन किए गए। रात 12 बजते ही मंदिर परिसर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... जैसे भजनों से गूंज उठे।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। साधु संत (वैष्णव) व्रत रखेंगे। श्री टपकेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, श्री कालिका मंदिर मच्छी बाजार, श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर, गीता भवन, श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, इस्कॉन आदि मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों में श्रीकृष्ण का महाभिषेक होगा व उनके परिधान बदले जाएंगे। रात को भजन कीर्तन होंगे। सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
भजन कार्यक्रम किए रद्द
श्री श्याम सुंदर मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि बुधवार को मंदिर में श्रद्धालु मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीमित संख्या में ठाकुर जी के दर्शन करेंगे। प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने के लिए 11 से 13 अगस्त तक होने वाली भजन संध्या रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
लड्डू गोपाल का महाभिषेक किया
श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में मंगलवार को जन्माष्टमी मनाई गई। महंत रविंद्र पुरी के सानिध्य में रात 12 बजे श्रीकृष्ण के भजन शुरू किए। पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लड्डू गोपाल का महाभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें वस्त्र अर्पण किए। नए वस्त्रों में लड्डू गोपाल को पालने में विराजमान किया गया। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि बुधवार को नन्दोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान दिगंबर भागवत पुरी, रजनीश यादव, प्रवीण बंसल, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, राजकुमार गुप्ता, दिलीप सैनी, संजय कुमार गर्ग मौजूद रहे।