फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shots fired outside cafe; narrow escape

Dehradun News: कैफे के बाहर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान

Mon, 20 Jul 2026 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shots fired outside cafe; narrow escape
राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र में कैफे के बाहर पिस्तौल से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सन्नी ने आरोप लगाया है कि उसे फोन कर कैफे के बाहर बुलाया गया, जहां पहले गाली-गलौज की गई और फिर उस पर गोली चलाई गई। पुलिस को दी तहरीर में रामनगर, पोस्ट मगदूमपुर, थाना झबरेड़ा (हरिद्वार) निवासी सन्नी ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह करीब 2:40 बजे वह अपने साथी आर्यन के साथ कमरे पर था। इसी दौरान उसके पास शुभम नाम के युवक का फोन आया, जिसने उसे सुबह करीब 3:15 बजे स्वस्तिक कैफे पर मिलने के लिए बुलाया।आरोप है कि जैसे ही वह कैफे पहुंचा, वहां शुभम अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौजूद था। चारों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद शुभम ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर उस पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद युवराज नाम के युवक ने शुभम से पिस्तौल लेकर उस पर दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित भी किसी तरह वहां से निकला और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed