{"_id":"4a583cb3f7065d5982ae21980e86669e","slug":"shortage-of-teacher-in-degree-college-of-talwadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षकों के सहारे चल रहा पूरा डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षकों के सहारे चल रहा पूरा डिग्री कॉलेज
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Sat, 28 Sep 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में सरकार पहाड़ में उच्च शिक्षा को लेकर कितनी संवेदनशील है डिग्री कॉलेज तलवाड़ी में यह देखने को मिल रहा है। अव्यवस्थाओं में चल रहे महाविद्यालय के स्थायी चार शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया ने स्थिति और भी दयनीय बना दी है।
विज्ञापन
महाविद्यालय में समस्याओं की भरमार
ऐसे में 480 छात्र-छात्राओं की नियमित पढ़ाई कैसे होगी। यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। 90 के दशक के अंतिम सालों में स्थापित पिंडरघाटी का एकमात्र महाविद्यालय में समस्याओं की भरमार है। जहां अभी तक इसे पीजी का दर्जा नहीं मिल पाया है, वहीं विज्ञान और कला संकाय में भी जरूरी विषय नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें, अब कक्षा आठ तक भूल जाओ परीक्षा
विज्ञापन
स्थिति यह है कि विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान में एक ही शिक्षक हैं, जबकि जीव विज्ञान, गणित के शिक्षक ट्रेनिंग में हैं। भौतिकी के शिक्षक का बीते वर्ष स्थानांतरण हो चुका है। कला संकाय की स्थिति भी यही है। महाविद्यालय में थराली, नारायणबगड़, ग्वालदम, नजदीकी गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।
पूर्व छात्रसंघ यूआर भरत गिरी का कहना है कि बीते वर्ष अनशन के बाद परीक्षाओं तक दो शिक्षक व्यवस्था पर मिले, लेकिन अब एक साथ चार शिक्षकों के स्थानांतरण ने छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रश्न लगा दिया है। छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सिंह कहते हैं कि बैक पेपर परीक्षाओं के बाद शिक्षकों की तैनाती के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...