फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shortage of blood in dehradun blood bank

खाली होने के कगार पर देहरादून के ब्लड बैंक

Thu, 09 Jun 2016 01:45 PM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Jun 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
shortage of blood in dehradun blood bank
- फोटो : Demo pic

देहरादून के ब्लड बैंकों में खून का भारी टोटा हो गया है। ज्यादातर ब्लड बैंक खाली होने के कगार पर पहुंच गए हैं। रेयर ब्लड ग्रुप का स्टॉक लगभग खाली हो चुका है। इसके चलते जरूरतमंदों को समय पर खून नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को भी खून के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टियां होने के चलते आजकल स्वैच्छिक रक्तदान में खासी कमी आई है। ब्लड बैंकों को खून उपलब्ध कराने में सबसे ज्यादा योगदान स्कूल-कॉलेज के युवाओं का होता है। छुट्टी के चलते ज्यादातर युवा बाहर हैं, जिससे यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन


इससे शहर के सभी ब्लड बैंक लगभग खाली होने के कगार पर पहुंच गए हैं। ब्लड बैंकों में कुल क्षमता के पांचवें हिस्से के बराबर भी स्टॉक उपलब्ध नहीं हैं। सभी जगह नेगेटिव ब्लड ग्रुप का खून पूरी तरह खत्म हो गया है। वहीं ए, बी और एबी पॉजिटिव का स्टाक भी खत्म होने के कगार पर है। ओ पॉजीटिव की उपलब्धता है, हालांकि अन्य दिनों की तुलना में यह भी काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थैलीसीमिया वाले परेशान
खून की किल्लत से थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को भी खून मिलने में परेशानी हो रही है। थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को भी ब्लड के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालांकि उन्हें आसानी से रक्त उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है।

ब्लड बैंक ------ क्षमता - उपलब्ध स्टॉक
दून अस्पताल - 600 - 150
आईएमए - 3000 - 147
श्रीमंहत इंदिरेश    - 1500 - 100
जौलीग्रांट - 3000 - 152
(नोट:- क्षमता व स्टॉक यूनिट में)

आईएमए ब्लड बैंक में नेगेटिव ब्लड ग्रुप का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। ए पॉजीटिव, बी पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव भी लगभग खत्म हो गए हैं। ओ पॉजीटिव का 127 यूनिट बचा हुआ है।
- कमल साहू, पीआरओ, आईएमए ब्लड बैंक

श्रीमंहत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक सभी नेगेटिव और ए पॉजिटिव व एबी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप पूरी तरह खत्म हो गया है। कई जरूरतमंद मरीजों को भी खून उपलब्ध कराने में दिक्कत हो रही है।
- अमित चंद्रा, प्रभारी, श्रीमंहत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक

हिमालयन अस्पताल ब्लड बैंक में केवल डेढ़ सौ यूनिट ब्लड रह गया है। नेगेटिव के साथ ही कई पॉजीटिव ग्रुप भी खत्म हो गए हैं। स्वैच्छिक रक्तदान ना होने से दिक्कत बढ़ी है। 
- गौरव रावत, पीआरओ, एचआईएचटी ब्लड बैंक

हमारे ऊपर खून को लेकर सबसे ज्यादा दबाव है। थैलीसीमिया, एक्सीडेंटल, बीपीएल समेत अन्य जरूरतमंदों को को ब्लड बैंक से खून उपलब्ध कराया जाता है। किल्लत होने से दिक्कत हो रही है।

- डा. एसके नौटियाल, प्रभारी, दून ब्लड बैंक

अमर उजाला चलाएगा अभियान
ब्लड बैंकों में खून की कमी दूर करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन वृहद अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत 13 से 17 अक्टूबर के बीच शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। अमर उजाला फाउंडेशन सभी संस्थाओं, संगठनों और विभागों से अनुरोध करता है कि वह इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। किसी भी प्रकार की जानकारी और सहयोग के लिए मोबाइल नंबर 9760757378 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed