{"_id":"67ca76590144a7dbd20bb105","slug":"short-circuit-in-a-house-grandmother-and-grandson-died-three-injured-tharali-chamoli-uttarakhand-news-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: थराली के पास पातला गांव में घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, अंदर सोए दादी-पोते की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: थराली के पास पातला गांव में घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, अंदर सोए दादी-पोते की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे
Fri, 07 Mar 2025 11:39 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:39 AM IST
सार
थराली में एक घर में शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा हो गया। दादी और पोते की जान चली गई। और तीन लोग झुलस गए हैं।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से झुलसे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चमोली जिले के तहसील थराली स्थित गांव पातला (ताल) में एक घर में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस हादसे में दादी और पोते की मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
थराली की तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार घर के अंदर पांच लोग सोए हुए थे। शॉर्ट सर्किट लगने से घर के अंदर आग लग गई, जिसमें दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महिला ड्राइवर हो रही हैं तैयार, एक सप्ताह कराएंगी मुफ्त सफर, पहली सवारी बनेंगी कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
इस दौरान सोए हुए अन्य तीन लोग झुलस गए। झुलसे हुए तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पटवारी सहित राजस्व विभाग की मौके पर मौजूद है। घटना का जायजा लिया जा रहा है।