{"_id":"5d3226408ebc3e6cdc3aba47","slug":"shop-to-complete-the-loss-leave-the-suicide-note-given-by-the-trader-dehradun-news-drn3134979141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बेचकर पूरा कर लेना घाटा, व्यापारी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान बेचकर पूरा कर लेना घाटा, व्यापारी ने दी जान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर के एक व्यापारी ने घाटा होने पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। व्यापारी का शव टी स्टेट से मिला है। सुसाइड नोट में इन्होंने दुकान बेचकर घाटा पूरा करने की सलाह दी है। साथ ही यह भी लिखा कि ‘मेरा पोस्टमार्टम न कराएं’।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी चंद्रभूषण (49) गांव में ही किरयाना की दुकान करते थे। व्यापार में हो रहे घाटे से वह कई दिन से तनाव में था। शुक्रवार को तीसरे पहर इन्होंने टी स्टेट पहुंचकर जहर खा लिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने इन्हें 108 की मदद से प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि चंद्रभूषण से पांच लाइन का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपने बुजुर्ग पिता से दुकान बेचकर घाटा पूरा करने को कहा है। साथ ही मौत को लेकर किसी को परेशान न करने की बात लिखी है। बताया जा रहा है कि चंद्रभूषण कर्ज में था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चाें को बिलखता छोड़ गए हैं।