फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Shop employee withdrew Rs 4.94 lakh from owner's account

Dehradun: दुकान के कर्मचारी ने मालिक को लगाया चूना, डेबिट कार्ड से खाली कर दिया खाता, फिर हुआ फरार

Mon, 07 Apr 2025 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 06:32 PM IST
सार

चूना भट्टा निवासी मोहम्मद अब्दुला की एएस ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने मेरठ के किठौर इलाके के गांव ललियाना निवासी आमिर खान को गत एक नवंबर 2024 को काम पर रखा था।

विज्ञापन
Dehradun: Shop employee withdrew Rs 4.94 lakh from owner's account
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

सहस्रधारा क्रॉसिंग स्थित एक दुकान के कर्मचारी ने मालिक के खाते से ही 4.94 लाख रुपये निकाल लिए। यह रकम उनके डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर निकाली गई। उन्हें इसका पता उस वक्त लगा जब कर्मचारी बिना बताए काम छोड़कर चला गया। उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो पता चला कि खाता खाली हो गया है। मामले में पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि चूना भट्टा निवासी मोहम्मद अब्दुला की एएस ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने मेरठ के किठौर इलाके के गांव ललियाना निवासी आमिर खान को गत एक नवंबर 2024 को काम पर रखा था। वह सामान खरीदने बेचने और बिल बनाने का काम करता था। इसके लिए उसे 12 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे।
विज्ञापन


Dehradun Accident: शिमला बाईपास पर हादसा...बस और लोडर ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, बच्चे समेत दो की मौत, 15 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उन्होंने पुलिस से सत्यापन भी कराया था। गत 23 मार्च को वह अचानक बिना बताए कहीं चला गया। कई दिनों तक नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। मोहम्मद अब्दुला ने अपनी फर्म के करंट अकाउंट का बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उसमें महज 97 रुपये ही बचे हैं। बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनके खाते से कुल 4.94 लाख रुपये विभिन्न तिथियों में डेबिट कार्ड से निकाले गए हैं। एसओ ने बताया कि मोहम्मद अब्दुला के इस खाते से लिंक मोबाइल नंबर भी दुकान में ही रखा रहता था।

इसे भी आमिर खान ही देखता था। उसी के पास डेबिट कार्ड रहता था। एसओ ने बताया कि मोहम्मद अब्दुला की शिकायत पर आमिर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed