{"_id":"63915803ad77cd30b219cfb8","slug":"shooter-killed-guldar-in-tehri-ghansali-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत
Thu, 08 Dec 2022 09:05 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:05 AM IST
सार
बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। आज गुरुवार को मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार ढेर हो गया। अनव की मौत से यहां ग्रामीणों में भारी गुस्सा था। जो आज गुलदार की मारे जाने के बाद शांत हुआ।
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टिहरी जिले के भिलंगना ब्लाक के केमरासौड़ में सुबह चार बजे लगभग वन विभाग की टीम ने गुलदार को मार गिराया। बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मार गिराने के लिए शूटर जयहुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को क्षेत्र में तैनात किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Draupadi Murmu: आज देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, नौ प्रोजेक्टों का करेंगी शिलान्यास व लोकार्पण
विज्ञापन
गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए नौ ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया गया था। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आज सुबह गुलदार को दोनों शूटरों ने मार गिराया है। उन्होंने बताया मारा गया गुलदार मादा है, जिसकी उम्र 6 से 7 साल के लगभग है। गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए घनसाली पशु चिकित्सालय लाया जा रहा है।
विज्ञापन