फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shocking fact Found against Golden Baba in Juna Akhara investigation 

जूना अखाड़े में गोल्डन बाबा की नहीं होगी वापसी, गुप्त जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें

Sun, 30 Dec 2018 01:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Dec 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Shocking fact Found against Golden Baba in Juna Akhara investigation 
golden baba

जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर राधे मां को प्रयाग के कुंभ मेला क्षेत्र में भूमि आवंटित हो गई है, लेकिन महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी नित्यानंद का भूमि आवंटन आवेदन मेला प्रशासन ने रद्द कर दिया है। अखाड़े ने इस पर ऐतराज दाखिल किया है।

विज्ञापन


जूना अखाड़े की कार्यकारिणी में चार बाबाओं की वापसी के बाद गोल्डन बाबा की वापसी से इंकार कर दिया है। ऐसा निर्णय अखाड़े द्वारा कराई गई गुप्त जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लिया गया। उधर, द्वादश माधव पीठों को भी मेला क्षेत्र में भूमि नहीं मिल पाई है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि पेशवाई में न आने के बावजूद राधे मां को मेला प्रशासन ने कुंभ मेला क्षेत्र के महामंडलेश्वर नगर में भूमि आवंटित कर दी है। महानिर्वाणी अखाड़े के बहुचर्चित संत स्वामी नित्यानंद सरस्वती का भूमि आवंटन इस आधार पर रद्द कर दिया गया है कि उन पर न्यायालय में वाद लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव स्वामी रविंद्र पुरी ने बताया कि अखाड़ा नित्यानंद को अपना महामंडलेश्वर मानता है। जब तक उन्हें कोर्ट से कोई सजा न हो जाए तब तक वे अखाड़े के साथ जुड़े रहेंगे।

उन्हें महामंडलेश्वर नगर में भूमि अवश्य दिलाई जाएगी। दूसरी ओर जूना अखाड़े से निकाले गए रमतापंच गोल्डन बाबा के संबंध में अखाड़े द्वारा बैठाई गई जांच की रिपोर्ट अखाड़े को मिल गई है।

इस रिपोर्ट पर जूना अखाड़े के संरक्षण श्रीमहंत हरि गिरि, सभापति सोहन गिरि, उपाध्यक्ष प्रेम गिरि तथा तथा प्रवक्ता श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती ने विचार विमर्श किया। इन चारों की ओर से जारी ब्यान में कहा गया है कि गोल्डन बाबा अपराधिक प्रवृत्ति के संत पाए गए हैं।
 

उनका असली नाम सुधीर कुमार मक्कड़ है तथा उन पर हरिद्वार और दिल्ली सहित विभिन्न थाना क्षेत्र में 34 मामले चल रहे हैं। इन्हे में दिल्ली के गांधी नगर में अपहरण का मामला बहुत गंभीर है। साथ ही हरिद्वार की संपत्ति फर्जी रूप से बेचने का मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

परिणामस्वरूप उनका निष्कासन रद्द करने का कोई आधार नहीं है। जबकि देवेंद्र पुरी, मनोहर पुरी, शिव ओम पुरी और पूजा गिरि की सफाई अखाड़े अखाड़े द्वारा स्वीकार कर ली गई है। श्रीमहंत हरि गिरि ने बताया कि अखाड़े को फर्जी और दोषी बाबाओं से मुक्त करने का अभियान जारी रहेगा।  

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि अखाड़ों द्वारा अपने बाबाओं पर की गई कार्रवाई का स्वागत करते हैं। गलत छवि वाला कोई धर्माचार्य किसी अखाड़े में नहीं रहना चाहिए। अखाड़ा परिषद स्वयं फर्जी बाबाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि महानिर्वाणी अखाड़े के स्वामी नित्यानंद पर अभी कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है, अत: उन्हें महामंडलेश्वर नगर में भूमि आवंटित की जानी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed