फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shock to consumers electricity costlier for three months Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: उपभोक्ताओं को झटका, तीन माह के लिए बिजली महंगी, 14 से 52 पैसे प्रति यूनिट लगेगा फ्यूल सरचार्ज

Sun, 13 Aug 2023 12:55 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Aug 2023 12:55 PM IST
सार

अप्रैल से जून तक फ्यूल सरचार्ज माफ किया गया था। अब यूपीसीएल की ओर से जुलाई से सितंबर महीने तक तीन माह के लिए प्रति यूनिट के हिसाब से 14 से 52 पैसे अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा।

विज्ञापन
Shock to consumers electricity costlier for three months Uttarakhand News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को तीन महीने के लिए बिजली महंगी होने का झटका लगा है। यूपीसीएल की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं से जुलाई से सितंबर माह तक 14 से 52 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा। इस बढ़ोतरी के पीछे यूपीसीएल प्रबंध का कहना है कि गैस और कोयले से चलने वाले पॉवर प्लांट की बिजली महंगी होने से फ्यूल चार्ज बढ़ा है।

विज्ञापन

यूपीसीएल ने गैस व कोयले से बनने वाली बिजली महंगी होने पर हर तीन महीने में फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट (एफसीए) बढ़ाने की व्यवस्था की थी, लेकिन अप्रैल से जून तक फ्यूल सरचार्ज माफ किया गया था। अब यूपीसीएल की ओर से जुलाई से सितंबर महीने तक तीन माह के लिए प्रति यूनिट के हिसाब से 14 से 52 पैसे अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा। जिसमें बीपीएल उपभोक्ता को प्रति यूनिट 14 पैसे फ्यूल सरचार्ज लिया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में रेड अलर्ट: सुरक्षित और सावधान रहें...पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, जानें हर जिले के मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि घरेलू उपभोक्ताओं से 36 पैसे, कामर्शियल से 52 पैसे, सरकारी विभागों से 49 पैसे, प्राइवेट ट्यूबवेल से 16 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा कृषि कार्यों के बिजली बिलों में भी 22 पैसे चार्ज लिया जाएगा। एलटी इंडस्ट्री को 49 पैसे, एचटी इंडस्ट्री 47 पैसे, मिक्स लोड पर 45 पैसे, रेलवे से 44 पैसे और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर 42 पैसे फ्यूल चार्ज का भार पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed