{"_id":"574cc32b4f1c1b0209108d3f","slug":"sho-must-pick-up-the-call-ig-gave-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा जी को उठाना ही होगा नंबर, आईजी करेंगे खुद चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा जी को उठाना ही होगा नंबर, आईजी करेंगे खुद चेक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 May 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने थाना प्रभारियों द्वारा सरकारी नंबर न उठाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने ऐसे थानाध्यक्षों को अयोग्य मानकर तत्काल हटाए जाने को कहा है। आईजी ने सोमवार को गढ़वाल रेंज के कप्तानों को लिखे पत्र में कहा कि कुछ दिनो से लगातार थाना प्रभारी और इंस्पेक्टरों द्वारा सरकारी नंबर पर आने वाली कॉल रिसीव नहीं कर रहे है और न ही जवाबी कॉल कर रहे हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
पुलिस का काम हर किसी की शिकायत सुनकर उस पर कार्रवाई करना है। ऐसे में संदेश सही नहीं जा रहा है। थानाध्यक्षों को हिदायत दे दी जाए कि हर कॉल को रिसीव किया जाए। वह खुद अज्ञात कॉलर बनकर यह चेक करेंगे। यदि कोई थाना प्रभारी फोन रिसीव अथवा जवाबी कॉल नहीं करता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वीडियो वायरल पर सिपाही लाइन हाजिर
सोशल मीडिया पर शराब के नशे में धुत होने की वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है। सोशल मीडिया पर रविवार रात एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर उल-जलूल बोलता दिख रहा।
विज्ञापन
यह मामला आईजी संजय गुंज्याल और एसएसपी डॉ सदानंद दाते के संज्ञान में आया तो सिपाही की पहचान शुरू हुई। पहचान कराई तो पता चला कि नशे में नजर आने वाला सिपाही शहर कोतवाली में तैनात संजीव शर्मा है। एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।