{"_id":"58ff9dc94f1c1b876dc0dae8","slug":"shivanand-s-statement-for-state-gouvernment","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन को लेकर सरकार के हलफनामे पर बिफरे शिवानंद, कह डाली ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन को लेकर सरकार के हलफनामे पर बिफरे शिवानंद, कह डाली ये बड़ी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
shivanand
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी में सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे को मातृसदन ने झूठ का पुलिंदा बताया है। औद्योगिक विकास विभाग की ओर से दिए गए हलफनामे में दावा किया गया है कि प्रदेश में कहीं भी खनन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
स्वामी शिवानंद का कहना है कि सरकार सफेद झूठ बोल रही है। खनन लगातार जारी है। इस बाबत उन्होंने फिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक चिट्ठी लिखकर जीरो टॉलरेंस के मायने पूछे हैं।
विज्ञापन
मातृसदन में पत्रकार वार्ता में स्वामी शिवानंद ने बताया कि औद्योगिक विकास सचिव शैलेष बगोली की ओर से एनजीटी में एक हलफनामा दाखिल किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रदेश में कहीं खनन नहीं हो रहा है। साथ ही इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि अवैध खनन पकड़े जाने पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
स्वामी शिवानंद ने कहा कि जुर्माना वसूलने से ही यह साबित हो जाता है कि खनन जारी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक तरफ कहते हैं सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और दूसरी तरफ दावा करते हैं कि खनन पर जुर्माना वसूला गया है।
इसके साथ ही यह भी कहते हैं कि खनन बिल्कुल नहीं हो रहा है। स्वामी शिवानंद ने सीएम से जीरो टॉलरेंस के मायने पूछे हैं। साथ ही यह सलाह भी दी है कि सफेद झूठ बोलने वाले नौकरशाहों को सरकार से दूर रखें।