फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shimlabai Pass Road: Encroachment removed, but the troubles did not reduce

शिमलाबाई पास रोड: अतिक्रमण तो हटा, लेकिन कम नही हुई दुश्वारियां

Mon, 02 May 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Shimlabai Pass Road: Encroachment removed, but the troubles did not reduce
हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2018 और उसके बाद वर्ष 2020 में शहर के अन्य हिस्सों की तरह शिमला बाईपास रोड पर मेहूंवाला से लेकर तेलपुर चौक तक सड़क से अतिक्रमण तो हटा दिया गया था, लेकिन इस सड़क पर अभी दुश्वारियां पहली जैसी ही है।
विज्ञापन

इसका कारण अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क का चौड़ीकरण न होना है, जिससे दोपहर, शाम और रात को लोगों को जाम के साथ ही हादसों से जूझना पड़ता है। पहले मेहूंवाला से तेलपुर चौक तक अतिक्रमणों की भरमार थी। यहां लोगों ने दो-दो मीटर तक सड़क पर कब्जा किया था। वर्ष 2018 में हाईकोर्ट के आदेश के बाद शहर के अन्य क्षेत्रों के साथ यहां भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर हटाया गया। इसके बाद जो अतिक्रमण रह गया था, वह 2020 में हटा दिया गया। इसके बाद मेहूंवाला से तेलपुरा तक सड़क खुली-खुली नजर तो आती है, लेकिन दुश्वारियां आज भी पहली जैसी हैं। प्रशासन ने जितने हिस्से से अतिक्रमण हटाया था, उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

कहीं पर तो चार साल बाद भी अतिक्रमण का मलबा तक नहीं उठाया गया है। इस सड़क पर यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है। सुबह और देर रात भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क संकरी होने से यहां देर रात में भी जाम से जूझना पड़ता है। डंपर आदि चलने से सड़क पर कई बार हादसे हो चुके हैं। फिर भी सरकार और जिला प्रशासन सड़क के चौड़ीकरण की कोई पहल नहीं कर रहा। इसके अलावा दोबारा अतिक्रमण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इस रोड़ पर जहां दिक्कत है, वहां चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। आगे चौड़ीकरण की योजना तैयार की जाएगी, जिससे लोगों को दिक्कत न हो।
- एसएस भंडारी, एसई, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed