फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shimla youth's body recovered after 31 days

शिमला के युवक का शव 31 दिन बाद बरामद

Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shimla youth's body recovered after 31 days
टौंस नदी में लापता हुए हिमाचल के युवक का शव 31 दिन बाद घटना स्थल से 100 मीटर आगे से बरामद हो गया। शव कार में फंसा हुआ था। एसडीआरएफ और थाना पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव और कार को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बीती 10 अगस्त को ग्राम अणु से एक किमी आगे एक कार टौंस नदी में समा गई थी। कार सवार नवीन शर्मा (33) पुत्र अमीर चंद निवासी ग्राम धगोली पोस्ट ऑफिस कांथली तहसील चिड़गांव जिला शिमला लापता हो गया था। घटना स्थल पर मिली कार की नंबर प्लेट और अन्य दस्तावेजों से युवक की पहचान हो सकी थी। युवक की तलाश में कई दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना पुलिस लगातार नदी में निगरानी रखे हुई थी। शनिवार को पुलिस कर्मियों को घटना स्थल से करीब 100 मीटर आगे नदी में क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। जिस पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। नदी में फंसे वाहन को रस्सियों के सहारे किनारे लाया गया। जहां वाहन में युवक का शव फंसा था। कटर से कार को काट कर शव को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि अधिक दिनों तक पानी में रहने की वजह से शव सड़गल चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed