{"_id":"638369ba0da4515ec36f9330","slug":"shekhawat-became-abvp-state-organization-minister-for-seventh-time-national-convention-jaipur-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: शेखावत सातवीं बार बने एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री, जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: शेखावत सातवीं बार बने एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री, जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई घोषणा
Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
सार
क्षेत्रीय संगठन मंत्री (मेरठ) प्रदीप शेखावत को प्रांत संगठन मंत्री एवं अखिल भारतीय खेल गतिविधि प्रमुख, विक्रम फरसवाण को प्रांत सह संगठन मंत्री चुना गया। जयपुर में एबीवीपी का 68वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 से 27 नवंबर के बीच आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदीप शेखावत को सातवीं बार उत्तराखंड प्रांत का संगठन मंत्री चुना है। इसके साथ ही कई और पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई है। जयपुर में एबीवीपी का 68वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 से 27 नवंबर के बीच आयोजित हुआ।
विज्ञापन
अधिवेशन के आखिरी दिन रविवार को पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें मनोज नीखरा को क्षेत्रीय संगठन मंत्री (मेरठ), प्रदीप शेखावत को प्रांत संगठन मंत्री एवं अखिल भारतीय खेल गतिविधि प्रमुख, विक्रम फरसवाण को प्रांत सह संगठन मंत्री चुना गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में मंगलवार को निकलेगी कनिष्ठ सहायक की भर्ती, जनवरी में इन भर्तियों के लिए कर सकेंगे आवदेन
विज्ञापन
इसके अलावा संदीप राणा (श्रीनगर) को केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य चुना गया। अल्मोड़ा की काजल थापा, श्रीनगर के डॉ.जेपी भट्ट, हरिद्वार के प्रशांत गौड़, बागेश्वर के भूपेंद्र दानू और देहरादून की किरन कठायत को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।