फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shayara bano, Jyoti and Pushpa become vice president of Uttarakhand Women Commission

उत्तराखंड: भाजपा से जुड़ी ये तीन महिलाएं बनीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, मिला राज्यमंत्री का दर्जा

Tue, 20 Oct 2020 08:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Oct 2020 08:55 PM IST
सार

  • सायरा, ज्योति व पुष्पा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष
  • सायरा ने तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर उठाई थी आवाज
  • तीनों उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया

विज्ञापन
Shayara bano, Jyoti and Pushpa become vice president of Uttarakhand Women Commission
सायरा बानो/पुष्पा पासवान/ज्योति शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने भाजपा की तीन नेताओं को राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है। आयोग के उपाध्यक्ष पद पर हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली सायरा बानो भी शामिल हैं। इनके अलावा रानीखेत से ज्योति शाह और चमोली से पुष्पा पासवान को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। तीनों उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवरात्र के शुभ अवसर पर राज्य की महिलाओं को राज्य महिला आयोग में अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं। तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला सायरा बानो को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम) बनाया गया है।
विज्ञापन



सायरा बानो पिछले दिनों ही भाजपा में शामिल हुई थीं। उन्हें सरकार में दायित्व दिए जाने की पहले से ही चर्चा थी। आयोग की दूसरी उपाध्यक्ष बनाई गई ज्योति शाह रानीखेत की रहने वाली हैं और सक्रिय राजनीति से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भिन्न जिम्मेदारियां निभाती आ रही हैं तीनों महिलाएं

वह भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और विभिन्न जिम्मेदारियां निभाती आ रही हैं। आयोग की तीसरी उपाध्यक्ष बनाई गई पुष्पा पासवान चमोली से हैं। वे भाजपा के टिकट पर नगर पालिका का चुनाव भी लड़ी थीं।

वह भाजपा की पुरानी और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्हें सरकार की ओर से दायित्व के रूप में ईनाम मिला है। राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष के तीनों पद काफी समय से रिक्त चल रहे थे। 

राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष के खाली पदों का दायित्व सौंपे जाने से राज्य में महिलाओं से संबंधित मामलों एवं समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। मैं उन्हें उपाध्यक्ष बनने की शुभकामना देता हूं।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed