{"_id":"58182cf14f1c1bb93143609d","slug":"shatrugns-singh-new-chief-information-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह बने उत्तराखंड के नए मुख्य सूचना आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह बने उत्तराखंड के नए मुख्य सूचना आयुक्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह (दाएं)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह प्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने सहमति जताते हुए हस्ताक्षर कर दिए हैं। एक दो दिन में उनकी नई नियुक्ति को लेकर विधिवत घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
1983 बैच के आइएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह दिसंबर में रिटायर हो जाएंगे, लेकिन इससे पहले ही सरकार ने उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त बनाने का फैसला कर लिया।
गौरतलब है कि मुख्य सूचना आयुक्त बनने की दौड़ में कई सेवानिवृत्त और सेवारत अफसर शामिल थे, लेकिन सरकार की ओर से गठित चयन समिति की बैठक में शत्रुघ्न सिंह के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद सरकार ने इसका प्रस्ताव राजभवन भेजा, जिस पर राज्यपाल ने सहमति जताते हुए हस्ताक्षर कर दिए हैं। हालांकि जब इस संबंध में मुख्य सचिव से बात की गई तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
नए सीएस की नियुक्ति को कयास तेज
दूसरी ओर, शत्रुघ्न सिंह को नया पदभार सौंपे जाने के बाद अब नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर कयास तेज हो गए हैं। मुख्य सचिव बनाए जाने को लेकर जिन अफसरों के नाम चर्चा में हैं उसमें 1981 बैच के आइएएस अमरेंद्र सिन्हा, 1985 बैच के अनूप बधावन और 1986 बैच के तीन आइएएस अफसर उत्पल कुमार सिंह, एस रामास्वामी और डॉ. रणवीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
अमरेंद्र सिन्हा, अनूप बधावन और उत्पल कुमार सिंह इस समय केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। एस रामास्वामी और डॉ. रणवीर सिंह शासन में बतौर अपर मुख्य सचिव सेवाएं दे रहे हैं।