फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shatrughan singh joins as chief information commissioner

शत्रुघ्न सिंह ने संभाला मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार

Sun, 20 Nov 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Nov 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
shatrughan singh joins as chief information commissioner
मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह 'दाएं' - फोटो : amar ujala

पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने सीएम हरीश रावत की मौजूदगी में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग को देश का सर्वश्रेष्ठ आयोग बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा प्रशासन में पारदर्शिता लाना और सूचना का अधिकार कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराना, आम आदमी को समयबद्ध तरीके से मांगी गई सूचनाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में सीएम रावत के अलावा पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मसूरी विधायक गणेश जोशी, पौड़ी विधायक सुंदर लाल मंद्रवाल, राज्य सूचना आयोग के वरिष्ठ सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल, सूचना आयुक्त एसएस रावत, नव नियुक्त मुख्य सचिव एस रामास्वामी, डीजीपी एमए गणपति, राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी व सचिव अरुण ढ़ौंडियाल समेत कई वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह का संचालन सचिव सामान्य प्रशासन शैलेश बगोली ने किया। नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह राज्य के तीसरे मुख्य सचिव हैं, जिन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद यह पदभार संभाला हैं। इससे पूर्व डॉ. आरएस टोलिया और एनएस नपलच्याल बतौर मुख्य सूचना आयुक्त पदभार संभाल चुके हैं।

शपथ ग्रहण के बाद आयोग जाकर कार्यभार किया ग्रहण
राजभवन में शपथ ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह अफसरों के साथ राज्य सूचना आयोग पहुंचे और विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल, सूचना आयुक्त एसएस रावत समेत सभी अफसरों के साथ बैठक की और अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। कार्यालय में आधे घंटे रुकने के बाद वे चले गए।


सूचना आयोग में पांच पीठ, दो पद अभी भी खाली
राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त समेत आयुक्तों की पांच पीठ हैं। लेकिन वर्तमान में महज तीन पीठ पर आयुक्तों की नियुक्ति हो पाई है। दो पीठ के लिए आयुक्तों की नियुक्ति होना बाकी है। पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एनएस नपलच्याल के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर लंबे समय बाद नियुक्ति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed