शताब्दी एक्सप्रेस में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखे कप में बांटी चाय, वायरल हुई वीडियो तो मचा हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से काठगोदाम आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12040) में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखे कपों में चाय बांटने पर हंगामा हो गया। वीडियो वायरल होने पर आईआरसीटीसी ने मुख्य सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शताब्दी के यात्रियों को ‘मैं भी चौकीदार’ लिखे कपों में चाय बांटी जा रही थी। यह वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया। बताया गया कि कप में विज्ञापन एक एनजीओ ने दिया था।
सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर पोस्ट शेयर भी
आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर पोस्ट शेयर भी की। तस्वीरें वायरल होते ही आईआरसीटीसी ने आनन-फानन में मुख्य सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया और कप हटा दिए।
देरी से पहुंची बाघ और रानीखेत एक्सप्रेस
बाघ एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने नियत समय से एक घंटा देरी से सुबह 10:25 बजे और रानीखेत एक्सप्रेस 55 मिनट देरी से सुबह छह बजे काठगोदाम स्टेशन पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
कपों को हटाने का निर्देश
सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया। जब काठगोदाम शताब्दी के एक पैसेंजर ने इस तरह के कप में चाय परोसने वाला विडियो सोशल मीडिया पर डाला।
यात्रियों को जिन कपों में चाय दी गई, उन पर एक ओर 'मैं भी चौकीदार' लिखा हुआ था, दूसरी ओर उस एनजीओ का नाम था, जिसने इसे जारी किया था। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि यह मामला जानकारी में आते ही फौरन ही इन कपों को हटाने का निर्देश दिया गया है।
इन कपों में दो बार चाय पिलाई गई
यात्री ने यह दावा किया था कि इन कपों में दो बार चाय पिलाई गई थी। कप पर विज्ञापन संकल्प फाउंडेशन नामक एनजीओ द्वारा किया गया था।
इससे पहले एयर इंडिया और रेलवे के टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को लेकर भी चुनाव आयोग ने दोनों संस्थाओं से जवाब मांगा था। आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह के समाग्रियों पर रोक लगा दिया जाता है।