{"_id":"d842ef725e2450fef15d8b4cc1dc17a2","slug":"shashi-tharoor-and-vijay-bahuguna-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन के लिहाज से सुरक्षित है उत्तराखंड : थरुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन के लिहाज से सुरक्षित है उत्तराखंड : थरुर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Oct 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरुर ने आपदा से उभर से प्रदेश को पर्यटन के लिहाज सुरक्षित माना है।
विज्ञापन
पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी
शनिवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिलकर थरुर ने राज्य में पर्यटन की संभावनाएं पर चर्चा की है। थरुर ने कहा कि राज्य सरकार ने जिस कामयाबी से आपदा के बाद राहत कार्यों का संचालन किया उसका असर राज्य में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा को लेकर तैयार की गई दीर्घकालीन कार्ययोजना से राज्य में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी।
300 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि
मुख्यमंत्री बहुगुणा ने केंद्रीय मंत्री को दैवीय आपदा में राज्य सरकार के राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही भविष्य की कार्ययोजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जहां चार धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा प्रारम्भ की गई वहीं अभी तक 300 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का वितरण चैक के माध्यम से वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि टिहरी झील के आसपास पर्यटन विकास के लिए कार्य प्रारंभ किया गया है। राज्य सरकार आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए आय के स्त्रोत विकसित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन