फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sharman joshi will make home in dehradun

देहरादून में ख्वाबों का घर बनाएंगे शरमन, कहा बन गया है दून से नया रिश्ता 

Mon, 24 Sep 2018 03:02 PM IST
करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Sep 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
sharman joshi will make home in dehradun
sharman joshi

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी को दून की वादियां और यहां के लोगों की सादगी बेहद भा गई हैं। ऐसे में शरमन दून में अपने ख्वाबों का घर बनाने की इच्छा जताई की है। शरमन जोशी ने ये बातें रविवार को अमर उजाला के साथ हुई विशेष बातचीत में साझा कीं। 

विज्ञापन


चौथे दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मौके पर दून पहुंचे अभिनेता शरमन जोशी ने कहा कि दूनवासियों के साथ नया रिश्ता बन गया है। महानगरों में सुख, सुविधाएं हैं, लेकिन सुकून कहीं नजर नहीं आता। पहाड़ों में सुकून की जिंदगी बताई जा सकती है। दून बेहद खूबसूरत है और यहां के लोग भी काफी खुशमिजाज हैं। खुशमिजाज लोगों के साथ रिश्ता बनाना अपने आप में खुशी की बात है। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद दून में एक आशियाना बनाने की तमन्ना है। शरमन ने लोगों से दून की सुंदरता को संजोए रखने की अपील भी की। 
विज्ञापन


प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मौका
शरमन जोशी ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल दून की प्रतिभाओं के लिए मंच देने का सुनहरा मौका है। ऐसे फेस्टिवल प्रतिभाओं को राह दिखाने का काम करते हैं। एक अच्छा अभिनेता थियेटर से ही बनता है। इस दौरान शरमन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ के कुछ अंश साझा किए। शरमन ने कहा कि मुझे अपनी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आशा है कि दर्शकों को मेरा नया किरदार पसंद आएगा। इस साल शरमन की दो फिल्में ‘काशी’ और बबलू बैचलर रिलीज होने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई बहन के प्यार की कहानी है काशी इन सर्च ऑफ गंगा
मनीष किशोर की लिखी और धीरज कुमार के निर्देशन पर बनी शरमन जोशी की फिल्म काशी इन सर्च ऑफ गंगा भाई बहन के प्यार की कहानी है। जिसमें भाई (काशी) के मुख्य किरदार में शरमन जोशी और बहन (गंगा) के किरदार में सहारनपुर की प्रियंका सिंह नजर आएंगी। बहन की तलाश में काशी बनारस की गलियों में घूमता है। 

एक बार फिर सुनने को मिलेगी शरमन की आवाज
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में 2009 में आई फिल्म थ्री इडियट्स में शरमन जोशी ने गिव मी सम सनशाइन... में अपनी आवाज दी थी। एक बार फिर उनकी आने वाली फिल्म काशी इन सर्च आफ गंगा में दर्शकों को उनकी आवाज सुनने का मौका मिलेगा। फिल्म में शरमन मृत्युंजय श्लोक में अपनी आवाज देेंगे। 

देर करता नहीं देर हो जाती है
दो साल के अंतराल के बाद बड़े पर्द पर दिखने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि वह देर करते नहीं देर हो जाती है। दो साल बाद फिल्म आने का कारण उन्होंने बताया कि काशी जैसे रोल का उन्हें इंतजार था। फिल्म की रिलीजिंग को लेकर शरमन बेहद ही उत्सुक हैं। शरमन के अनुसार काशी का किरदार किसी हद तक मुझे वास्तविक जीवन से जोड़ता है। 

काशी है लेखक और निर्देशक की पहली फिल्म
अभिनेता शरमन जोशी की 26 अक्तूबर को रिलीज होने वाली फिल्म काशी इन सर्च ऑफ गंगा के लेखक मनीष किशोर और निर्देशक धीरज कुमार की यह पहली फिल्म है। मनीष ने बताया कि काशी का किरदार खोजने में काफी समय लगा, लेकिन शरमन ने काशी के किरदार बेहद खूबी के साथ निभाया है, जिसकी हमें तलाश थी। अच्छी स्क्रिप्ट के साथ अच्छे किरदार से ही फिल्म हिट होती है। वहीं धीरज ने कहा कि फिल्म में बनारस की गलियां, गंगा, कुल्लड़ की चाय को एक नए लुक में दर्शाया गया है। 


अगले साल वेब सीरीज में दिखेेंगे शरमन
वेब सीरीज के बढ़ते क्रेज को देखते हुए शरमन ने कहा कि अगले साल वे भी वेब सीरीज में अभिनय करेंगेे। शरमन ने कहा कि वेब सीरीज दर्शकों को बहुत करीब से जोड़ने का काम करती हैं। जो दर्शकों को सार्थक सिनेमा की ओर प्रोत्साहित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed