{"_id":"6534e2cee1849885fa0b7c47","slug":"shardiya-navratri-2023-governor-lieutenant-general-gurmeet-singh-performed-kanya-puja-at-raj-bhavan-dehradun-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र: राजभवन में कन्या पूजन, बोले राज्यपाल-मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा है यह पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र: राजभवन में कन्या पूजन, बोले राज्यपाल-मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा है यह पर्व
Sun, 22 Oct 2023 04:34 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 22 Oct 2023 04:34 PM IST
सार
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। मातृशक्ति का सम्मान और पूजन सिर्फ नवरात्र में नहीं बल्कि हर दिन करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में किया कन्या पूजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने रविवार को शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राजभवन में विधिवत कन्या पूजन किया। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Police: साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज किया हैक, विभाग में मचा हड़कंप, हटाई डीपी
विज्ञापन
रविवार को राजभवन में कन्या पूजन कर राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व मातृ-शक्ति के सम्मान से जुड़ा है, जिसमें कन्यापूजन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। मातृशक्ति का सम्मान और पूजन सिर्फ नवरात्रों में नहीं वरन हर दिन करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन