फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shantikunj physical assault case: police preparing for final report

शांतिकुंज दुष्कर्म प्रकरण: डॉ. प्रणव पंड्या मामले में एफआर लगाने की तैयारी 

Mon, 12 Oct 2020 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Oct 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Shantikunj physical assault case: police preparing for final report
शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में पुलिस फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाने की तैयारी में है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि जांच में पुलिस को कुछ ऐसे सुबूत मिले हैं, जिसके आधार पर आरोप साबित नहीं हो सके।

विज्ञापन


बता दें कि बीती पांच मई को छत्तीसगढ़ की युवती ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि वर्ष 2010 में जब वह नाबालिग थी तो शांतिकुंज आई थी और डॉ. प्रणव पंड्या के सेवा कार्यों में रहती थी। इसी दौरान डॉ. पंड्या ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उनकी पत्नी शैलबाला ने भी मुंह बंद रखने की धमकी दी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। हाईप्रोफाइल मामले की जांच के लिए महिला हेल्पलाइन की प्रभारी मीना आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब सहित कई स्थानों पर जाकर 50 से 60 लोगों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, इस दौरान दुष्कर्म के कोई सबूत नहीं मिले। वहीं, पुलिस को कुछ ऐसे सुबूत भी मिले, जिसके आधार पर डॉ. पंड्या और उनकी पत्नी शैलबाला को क्लीन चिट मिल रही है। सूत्रों का कहना है कि इसी आधार पर पुलिस मामले में एफआर लगाने की तैयारी में है।


जल्द ही रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद ही कुछ कहना सही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed