शंकराचार्य ने बताया 2013 में क्यों आई थी केदारनाथ आपदा
शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने बदरीनाथ पहुंच कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।
बदरीनाथ में दर्शन के बाद तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि बदरीनाथ में सिर्फ तीर्थाटन के लिए आना चाहिए।
यहां पर्यटन की दृष्टि से नहीं आना चाहिए।
केदारनाथ आपदा पर शंकराचार्य के विवादित बोल
शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम में कई लोग हनीमून मनाने के लिए आने लगे थे।
जिसका परिणाम वर्ष 2013 की केदारनाथ त्रासदी के रूप में देखने को मिला।
उन्होंने तीर्थयात्रियों को भगवान बदरी विशाल की महिमा के बारे में भी बताया। शंकराचार्य देर शाम बदरीनाथ से जोशीमठ लौट आए।