{"_id":"5935ae344f1c1b901c9c80db","slug":"shankaracharya-statement-for-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को लेकर इस संत का बयान, कह दी बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को लेकर इस संत का बयान, कह दी बड़ी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सीमाओं पर हो रही जवानों की शहादत और पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई न होने पर इस संत ने एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने यह बात पीएम मोदी को भरोसे में लेते हुए बोली।
विज्ञापन
जगद्गुरू शंकराचार्य स्वमी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने पाक की नापाक हरकतों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सक्षम बताते हुए कहा कि यदि वे चाहें तो भारतीय सेना पाकिस्तान को उनके घुस में घुसकर जवाब देने में सक्षम है।
विज्ञापन
कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पाकिस्तान बेशर्मी के साथ देश की सम्प्रभुता को चुनौती दे रहा है और इस देश के राजनेता विश्व शांति के उपासक बनकर जवाबी कार्रवाई करने से क्यों बच रहे हैं यह एक यक्ष प्रश्न है।
विज्ञापन
हमारी भारतीय सेना में इतना पराक्रम है कि उनको यदि अवसर दिया जाए तो पाकिस्तान की तरह छिपकर नहीं अपितु लाहौर में घुसकर जवाबी कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे सक्षम पीएम के रहते भी यदि पाकिस्तान भारत पर बार-बार हमला करता है तो निश्चित रूप से इस देश वासियों की चिंता और गंभीर हो जाती है।
क्योंकि जिस मां का बेटा, बहन का भाई, विवाहिता का सुहाग चला जाता है उसकी पीड़ा को समझना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि यदि पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया गया तो स्थिति बड़ी सोचनीय हो जाएगी।